Infinix Hot 11S: लॉन्चिंग डिटेल 

 पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि Infinix भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन Infinix Hot 11S लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. यह स्मार्टफोन भारत में 17 सितंबर को दस्तक देगा और यह Infinix Hot 10S का अपग्रेडेड स्मार्टफोन है|

 

infinix hot 11, infinix, infinix hot,

Display :-6.78 FHD+

Processor:- MediaTek Helio G88

Front Camera:-16MP

Rear Camera:-50MP

RAM:-4GB

Storage:-64GB

Battery Capacity:-7000mAh

 

Infinix Hot 11S स्मार्टफोन का कैमरा 

कैमरे की बात करें तो नए लीक से पता चलता है कि Infinix Hot 11S में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 MP ट्रिपल कैमरा शामिल होगा. कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन में सेगमेंट में सबसे चौड़ा अपर्चर वाला कैमरा होगा. Infinix Hot 11S में 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 7000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है.


Infinix Hot 11S स्मार्टफोन की कीमत 

बता दें कि सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार Infinix Hot 11S काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 10 Prime के समान होगा. दोनों ही स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. 

ये डिवाइस के कुछ खास डिटेल थे. डिवाइस के सारे स्पेसिफिकेशन इसके बाजार में लॉन्च होने के बाद ही सामने आएंगे. Infinix ने समान और कभी-कभी बेहतर फीचर्स की पेशकश के बावजूद हमेशा अपने स्मार्टफोन की कीमत दूसरे ओईएम की तुलना में कम रखी है. 

इसके अलावा, Infinix ने अपने स्मार्टफोन में एस्ट्रोफोटोग्राफी लाने के लिए लंदन में रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच के साथ साझेदारी की है. इसके बारे में बात करते हुए, इंफिनिक्स ग्लोबल पब्लिक रिलेशंस के खास स्काई चेन ने कहा, “इनफिनिक्स ने उभरते बाजारों में आज के युवाओं को खुद को तलाशने के लिए काम कर रहा है